आज जन्म लिए बालक का फल….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमानी, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, बैंक कर्मचारी, कैशियर, लेखापाल, धनी-मानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, गुणी होगा।
मेष राशि – अपने आप पर नियंत्रण रखें, चिंता, विभ्रम, अशांति से बचिये, धैर्य रखें।
वृष राशि – अधिकारियों के तनाव व क्रोध से बचें, सतर्कता से कार्य अवश्य करें।
मिथुन राशि – स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास, कार्य-कुशलता से संतोष, समृद्धि के साधन बनेंगे।
कर्क राशि :– विरोधी तत्व परेशान करेंगे, व्यवसायिक कार्यों में बाधा, चिन्ता बढ़ेगी।
सिंह राशि – योजनायें फलीभूत होंगी एवं भावनायें उदार बनेंगी, कार्य अवश्य बनेंगे।
कन्या राशि – नवीन पद्यति से संतोष, तनाव से बचिये, अनायास आरोप-प्रत्यारोप होगा।
तुला राशि – समय साधारण गति से बीतेगा, व्यवसाय में प्रगति अवश्य होगी ध्यान दें।
वृश्चिक राशि – मनोवृत्ति अधिक संवेदनशील हो, कार्यवृत्ति में सुधार अवश्य होगा।
धनु राशि – चिन्ता निवृत्ति, अर्थलाभ, योजनायें फलीभूत होंगी, स्त्री-सुख होगा।
मकर राशि – अचानक यात्रा के प्रसंग बनेंगे, कार्य-योजना फलीभूत अवश्य ही होगी।
कुंभ राशि – चिन्ता मन को उद्विघ्न रखे, स्वयं पर नियंत्रण रखें, स्त्री-वर्ग से तनाव व क्लेश होगा।
मीन राशि – दैनिक कार्यगति अनुकूल, आर्थिक योजना फलीभूत अवश्य ही होगी।



