आज जन्म लिए बालक का फल…… आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, उत्तम वृत्ति वाला, शिक्षक तथा कमीशन एजेन्ट, बीमा योजना वाला, पॉलिसी वाला, बैंक कर्मी, कर्मचारी, वैसशियर, लेखापाल, अकाउंटेंट होगा।
मेष राशि – आरोग्य भय बाधा से बचें, इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, आशानुकूल सफलता से लाभ होगा।
वृष राशि – मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, स्त्री वर्ग से हर्ष होगा, सुखद वातावरण रहेगा।
मिथुन राशि – लेन-देन के मामले में अधिक व्यय संभव है, इष्ट मित्र से सुख एवं लाभ होगा, समय स्थिति का लाभ लें।
कर्क राशि – – अधिकारियों के मेल-मिलाप से सुख-सामथ्र्य में वृद्धि होगी, कार्य-कुशलता से लाभ अवश्य होगा ध्यान दें।
सिंह राशि – भाग्य का सितारा प्रबल होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, समय का ध्यान रखें।
कन्या राशि – परिश्रम से कुछ सफलता जुटा सकते हैं, कार्यवृत्ति में सुधार होगा, परिश्रम से धन लाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि – स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा-प्रभुत्व वृद्धि होगी, कार्य समय पर करने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, तनाव, क्लेश व अशांति से मन विक्षुब्ध रहेगा, आरोप व विभ्रम की स्थिति रहेगी।
धनु राशि – स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक व्याधि का सामना करना पड़ेगा, स्वाभाव में उद्विघ्नता अवश्य बनेगी, धैर्य रखें।
मकर राशि – धन लाभ होगा, सोचे कार्य समय पर पूर्ण होंगे, कार्यवृत्ति में सुधार होगा, समय का ध्यान अवश्य रखें।
कुंभ राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, अधिकारी वर्ग से तनाव बनेगा, कार्य सावधानी से करें, स्थिति को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें।
मीन राशि – कार्यगति अनुकूल होगी, चिन्तायें कम होंगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, समय स्थिति का लाभ लें।



