HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 अक्तूबर,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 अक्तूबर,2025)

आज जन्म लिए बालक का फल…… आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, शिक्षक, शिक्षाविद्, शासक-प्रशासक, वक्ता-अधिवक्ता, पार्टी संगठक होगा।

मेष राशि :– इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, भाग्य का सितारा प्रबल होगा, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे ध्यान दें।
वृष राशि :– मनोवृत्ति शील बनेगी, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, कार्यगति पर ध्यान देने से लाभ के अवसर बनेंगे।
मिथुन राशि :– आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, बिगड़े कार्य बनेंगे।
कर्क राशि :- मन अशांत रहेगा, तनाव व उपद्रव से मानसिक बेचैनी तथा धन का व्यर्थ व्यय होगा, कार्य रुकेंगे।
सिंह राशि :- क्लेश व अशांति का वातावरण रहेगा, धन का व्यर्थ व्यय करने से बचें, कार्य में बाधा बनेगी।
कन्या राशि :– किसी के शुभ कार्य में समय बीतेगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, रुके कार्य ध्यान देने से बनेंगे।
तुला राशि :- स्थिति पर नियंत्रण रखें, कार्य-व्यवसाय क्षमता में वृद्धि होगी, रुके कार्य बनेंगे, आलस्य से हानि होगी।
वृश्चिक राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति से मन उद्विघ्न रहेगा, अर्थ लाभ से कार्य सिद्धि होगी, प्रयोजन से सुख होगा।
धनु राशि :– कुटुम्ब में सुख-ऐश्वर्य, कार्ययोजना फलीभूत होगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, कार्य को समय पर पूरा करें।
मकर राशि :- मानसिक विभ्रम, मन में उद्विघ्नता रहेगी, धन का व्यय होगा, रुके कार्य बनेंगे, कार्य बाधा से कष्ट।
कुंभ राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी, हर्ष का वातावरण रहेगा।
मीन राशि :– अधिकारियों के मेल-मिलाप से लाभ होगा, स्त्री वर्ग से प्रसन्नता रहेगी, वातावरण अनुकूल रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments