आज जन्म लिए बालक का फल…… आज जन्म लिया बालक उत्तम वृत्ति वाला, कम्प्यूटर इंजीनियर, प्रोफेसर, बैंक कर्मचारी, कैशियर, अकाउंटेंट, लेखक, कवि, योगी-भोगी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक होगा।
मेष राशि – आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, धन लाभ होगा, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे ध्यान अवश्य दें।
वृष राशि – विवादास्पद स्थिति सामने आयेगी, इष्ट मित्रों से तनाव बनेगा, समय स्थिति को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें।
मिथुन राशि – समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, आशानुकूल सफलता से लाभ होगा, कार्य पर ध्यान दें।
कर्क राशि – आर्थिक असमंजस रहेगा, विरोधियों से लाभ होगा किन्तु तनाव तथा मानसिक बेचैनी कष्टप्रद रहेगा।
सिंह राशि – अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थगित रखें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे, विभ्रम की स्थिति रहेगी।
कन्या राशि – समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, वाद-विवाद से मन अस्थिर रहेगा, धैर्य से काम लें।
तुला राशि – तनाव, क्लेश व अशांति की स्थिति रहेगी, विवाद की संभावना किन्तु अर्थ लाभ से कार्य सिद्धि होगी।
वृश्चिक राशि – लेन-देन के मामले में हानि, विरोधी तत्व कष्टप्रद होंगे, मित्रों से क्लेश, कार्य सावधानी से करें।
धनु राशि – सतर्कता से कार्य करें, इष्ट मित्र फलप्रद होगा, क्लेश व अशांति का वातावरण बनेगा, वाद-विवाद से बचें।
मकर राशि – दैनिक कार्यगति में बाधा आयेगी, मन असमंजस में रहेगा, व्यर्थ की बातों से बचने का प्रयास करें।
कुंभ राशि – प्रत्येक कार्य में बाधा से मन असमंजस में रहेगा, समय की अनुकूलता से लाभ लें, सोच-विचार कर निर्णय लें।
मीन राशि – कुटुम्ब की चिन्तायें मन व्याग्र रखें, कार्य विफलत्व से परेशानी होगी, समय परिस्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लें।



