आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चंचल, दार्शनिक, सुन्दर, सुशील, माता-पिता का भक्त, कम्प्यूटर इंजीनियर, शिक्षक-प्रोफेसर, प्रिंसपल, बैंक कर्मचारी, लिपिक, क्लर्क, अकाउंटेन्ट, लेखापाल, खिलाड़ी होगा।
मेष राशि – कुटुम्ब की चिन्ताएं मन व्यग्र रखें, किसी के कष्ट के कारण हानि अवश्य होगी।
वृष राशि – भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े हुए कार्य अवश्य ही बन जायेंगे, ध्यान दें।
मिथुन राशि – इष्ट मित्र से तनाव व क्लेश, अशांति, कार्य-व्यवसाय में बाधा होगी।
कर्क राशि – दैनिक कार्यगति अनुकूल, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, फल कम मिलेगा।
सिंह राशि – योजनाएं फलीभूत हों, सुख के साधन बनें, तनाव, क्लेश व अशांति से बचें।
कन्या राशि – बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप, समस्याएं सुधरें, सुख के कार्य अवश्य होंगे।
तुला राशि – साधन सम्पन्न के योग बने तथा कुटुम्ब से क्लेश हानि अवश्य होगी।
वृश्चिक राशि – असमंजस बना रहे, प्रभुत्व वृद्धि तथा कार्यगति अनुकूल अवश्य होवेगी।
धनु राशि – असमर्थता का वातावरण क्लेश युक्त रखे, अवरोध, विवाद से बचकर चलें।
मकर राशि – धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा तथा बिगड़े कार्य बन जायेंगे।
कुंभ राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप अवश्य होगा।
मीन राशि – मनोवृत्ति संवेदनशील हो, धन और शाक्ति नष्ट हो, मानसिक व्यग्रता से बचें।



