HomeNationalभारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता: इंग्लैंड को 100 रन...

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता: इंग्लैंड को 100 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए

हरारे । आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार (6 फरवरी) को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से हुआ। हरारे के हरारे स्पोर्टस क्लब में हुए इस मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने 100 रनों से शानदार जीत हासिल की। वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने इसके साथ ही रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया।भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व ,कप खिताब जीता था। भारतीय टीम का ये लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।

साल 1998 के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को पराजित किया था। रनचेज में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जोसेफ मूर्स (17 रन) का विकेट सस्ते में गंवा दिया। इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। खिलान पटेल ने मेस को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा। मेस ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारतीय टीम को तीसरी सफलता इंग्लिश कप्तान थॉमस रेव के रूप में मिली, जो 31 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन वो उसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं पाए। आयुष म्हात्रे ने डॉकिन्स का विकेट लिया। डॉकिन ने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया। राल्फी अल्बर्ट (0 रन) और फरहान अहमद (1 रन) और सेबेस्टियन मॉर्गन (0 रन) कुछ खास नहीं कर पाए। मॉर्गन के आउट होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 177-7 था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments