HomePunjabआगामी विधानसभा सत्र में आपदा प्रबंधन फंडों से जुड़े मुद्दों पर होगी...

आगामी विधानसभा सत्र में आपदा प्रबंधन फंडों से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़  : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज मोहाली से तीन एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।उन्होंने बताया कि अगले 45 दिनों तक मुफ्त चिकित्सकीय जांच की जाएगी और दवाइयां वितरित की जाएंगी। गंभीर मामलों वाले मरीजों को इलाज हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा। वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार, पंजाब को मजबूत और खुशहाल बनाने के इरादे से बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज फाजिल्का ज़िले का दौरा कर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 45 दिनों के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जीवन को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा है। हम किसी भी गंभीर बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने ज़िले के गैर-सरकारी संगठनों से भी बैठक की और बाढ़ संकट के दौरान निभाई गई जनसेवा की भूमिका की सराहना की।

डॉ. बलबीर सिंह ने ‘मिशन चढ़दी कला’ के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारे पंजाबी हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेबसाइट … पर जाकर दान दिया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार यह राशि बाढ़ राहत कार्यों पर खर्च करेगी। साथ ही, उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों से अपील की कि वे लोगों के मानसिक और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किसी एक गाँव को गोद लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments