HomeNational दर्दनाक हादसा : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का...

 दर्दनाक हादसा : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन,10 जवान शहीद

डोडा । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां भारतीय सेना का एक कैस्पर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सेना का यह वाहन भद्रवाह–चंबा मार्ग से होकर एक ऊंची पहाड़ी पोस्ट की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सड़क की हालत पहले से ही काफी खराब थी। तभी अज्ञात कारणों से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई में गिरे जवानों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से चलाया गया। घायल सैनिकों को पहले नजदीकी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं हादसे में जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments