नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राहत दी है। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई गुरुवार को टल गई। इस मामले की अगली सुनवाई अब अक्टूबर में होगी। कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गुरुवार को पेश होने से राहत दे दी है। दोनों नेताओं ने कोर्ट से पेशी से छूट की अर्जी लगाई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल और सिसोदिया की ओर से कहा गया है कि वे इस समय पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और वहां राहत एवं बचाव कार्यों में पीड़ितों की सहायता में जुटे हैं। कोर्ट ने इस आधार पर उनकी उपस्थिति से छूट प्रदान कर दी। बता दें ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत यह मामला दर्ज किया था। इस मामले में कई नेताओं और अधिकारियों पर जांच एजेंसी शिकंजा कस चुका है। अब देखना होगा कि अक्टूबर में होने वाली अगली सुनवाई में इस मामले पर कोर्ट क्या रुख इख्तेयार करती है।



