मेष
घर का माहौल सुखद बना रहेगा। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में बॉस या किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
शुभ रंग- नीला,शुभ अंक- 9
वृष
कोई दुखद समाचार मिलने से मन में नकारात्मक विचार आएंगे।अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों के मामले में लापरवाही न बरतें। जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो कि लाभदायक रहेगी। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज,शुभ अंक- 4
मिथुन
आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों को आप निभा लेंगे। फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगी। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी।
शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 3
कर्क
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कोई भी काम करने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें, आपको अवश्य ही अच्छी सूझबूझ तथा सोच-विचार की क्षमता प्रदान होगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी पेशा व्यक्ति काम का भार कम होने की वजह से राहत महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रहेगी। इस समय सुस्ती और आलस बहुत ज्यादा हावी रहेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 6
सिंह
अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे।ऑफिस में टारगेट हासिल करना सुगम रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- पीला,शुभ अंक- 1
कन्या
आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल हो जाएंगी। फोन या मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 5
तुला
सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान बना रहेगा। आपका कई कामों को हल करने में सक्षम रहेंगे। इस समय विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी है। घुटनों व जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।
शुभ रंग- पीला,शुभ अंक- 8
वृश्चिक
पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। कुछ खास लोगों से मेल-मुलाकात होगी । बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है। आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको खांसी, जुकाम परेशान करेंगे। खानपान का भी विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 3
धनु
इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई हैं। आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 3
मकर
परिवार तथा समाज दोनों जगह उचित मान-सम्मान बना रहेगा। कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। किसी भी तरह की उधारी आज न करें, कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 1
कुंभ
किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल-मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। किसी भी वाद-विवाद जैसी परिस्थिति से दूर रहें। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 6
मीन
कोई मन मुताबिक कार्य पूरा हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। बहुत दिनों के बाद घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आज वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 6



