HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 अगस्त,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 अगस्त,2025)

 मेष  

         समय का सही उपयोग करने से आपको फायदा होगा। आज किसी विवादित मामले का हल निकल सकता है। घर में भी अनुशासन बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। पैसों को लेकर थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। कारोबार में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनके हल भी मिलते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई खास अधिकार मिल सकता है।पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

 वृष

           आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मन की शांति के लिए आप किसी शांत या धार्मिक जगह पर जाने का सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज भी काम से फुर्सत नहीं मिलेगी। किसी भी दुविधा में जीवनसाथी और परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

मिथुन

           आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जमीन-जायदाद की खरीदारी की संभावना मजबूत होगी। अगर आप अपना विकास चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों का आज किसी बड़े अधिकारी से उलझना नुकसानदायक हो सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

कर्क

           विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कोई भी काम करने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें, आपको अवश्य ही अच्छी सूझबूझ तथा सोच-विचार की क्षमता प्रदान होगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी पेशा व्यक्ति काम का भार कम होने की वजह से राहत महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रहेगी। इस समय सुस्ती और आलस बहुत ज्यादा हावी रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद ,शुभ अंक – 7

सिंह

            आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपको प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। बहुत ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से आपके खुद के काम रुक सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े से खुद को दूर रखें। ऑफिस में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। इस समय किसी तरह का इन्फेक्शन या सूजन जैसी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

कन्या

          घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल हो जाएंगी। फोन या मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग-पीला, शुभ अंक- 9

तुला

        आप अपनी समझदारी से किसी भी परेशानी से बाहर निकल जाएंगे। कुछ समय योग और ध्यान के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक शांति बनी रहेगी। आज पैसों की दिक्कतें भी आएंगी। कारोबार बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर काम करने से पहले और जानकारी हासिल करें। जीवनसाथी की किसी समस्या को सुलझाने में अपनी मदद देना जरूरी है। एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

वृश्चिक

          अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से छोटी-सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है, जिससे रिश्ता भी खराब होगा। बाहरी लोगों को अपने निजी कामों में दखलअंदाजी न करने दें। ऑफिस में अपना काम तय समय पर पूरा करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। गले में इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8

 धनु

           युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई सफलता मिल सकती है। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि मिलेगी। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। खर्चों में कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। काम की जगह पर मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मुश्किल समय में परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। नींद न आने और बेचैनी की समस्या रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

 मकर

        कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। किसी भी तरह की उधारी आज न करें, कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 5

 कुंभ

         दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मिलने-जुलने का प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है, क्योंकि आलस और मौज-मस्ती की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कारोबार से जुड़ा कोई फैसला लेने में आपको थोड़ी दुविधा रहेगी। दफ्तर के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8

 मीन

         आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा। बनते कामों में कुछ न कुछ रुकावटें आएंगी, हालांकि धीरे-धीरे स्थिति भी ठीक हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। बच्चों और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से तनाव दूर होगा और मन खुश रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहेंगी।
शुभ रंग – गुलाबी, शुभ अंक- 7

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments