HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (8 अगस्त,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (8 अगस्त,2025)

 मेष

          किसी धार्मिक काम में आपकी खास भागीदारी रहेगी। कुछ समय अपनी पसंद के कामों में भी बिताएं। गलत कामों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े काम अच्छे से चलेंगे। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें। परिवार वालों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। युवा लोग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर से समझौता न करें। खांसी-जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक – 5

 वृष

          कोई अच्छी खबर मिलने से आपका मन खुश रहेगा। अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी होने की आशंका है। व्यापार में इस समय आपकी व्यस्तता ज्यादा बढ़ेगी और आपको मन मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। कोई रुका हुआ पैसा मिल जाएगा । जीवनसाथी और परिवार का साथ आपके मनोबल को बनाए रखेगा। जोड़ों और घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक-3

मिथुन

        घर के किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत होगी। आप मानसिक और आत्मिक रूप से शांति महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। आमदनी से ज्यादा खर्चे होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार से जुड़ा कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर थोड़ी नोकझोंक रहेगी। कमजोरी और थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

कर्क

        किसी दोस्त की मदद से रुके हुए काम सुलझ जाएंगे । परिवार में व्यवस्थित तथा सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी काम को मजबूरी में करना पड़ सकता है और ऐसा करना आपको तनाव भी देगा। युवाओं को करियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। इस समय व्यापार में आ रही सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी। मानसिक तथा शारीरिक रूप से थकान रह सकती है।                                                                                        शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

सिंह

        सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।पति-पत्नी के संबंधों में आपसी तालमेल से माहौल मधुर बना रहेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। भाइयों के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। तनाव और थकान की वजह से आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 9

कन्या

           किसी करीबी संबंधी के साथ किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत भी होगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह न बनें। किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की भी संभावना है। कोई भी फैसला बहुत सोच समझ कर लें। बहुत ज्यादा भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। गैस और अपच की समस्या बढऩे से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

तुला

       बच्चों की किसी खास समस्या का हल निकलने से राहत मिलेगी। मन को शांति बनी रहेगी। परिवार वालों के साथ घर के लिए नई चीजें खरीदने जैसे काम होंगे। व्यापार से जुड़े कुछ नए समझौते होंगे, लेकिन अभी दिक्कतें बनी ही रहेंगी। कोई सरकारी काम आज हो सकता है।सभी परिवार वालों में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छीर हेगी ।                                                                                                                  शुभ रंग- हरा, शुभ अंक – 6

वृश्चिक

          किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बहुत ज्यादा संभालने की जरूरत है, वरना विवाद बढ़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में अपनी पसंद के खिलाफ कोई काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध खुशहाल रहेंगे । आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक – 2

धनु

           नजदीकी संबंधी के माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का बहुत ज्यादा बोझ रहेगा, समय को धैर्य पूर्ण तरीके से बिताएं। घर में अनुशासित और सुखद माहौल रहेगा ।कार्यक्षेत्र पर आपकी अनुपस्थिति में सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। आपका आज परिवारजनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय बीतेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

मकर

        आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी वस्तु की खरीदारी संभव है। कोर्ट केस से जुड़े मामले उलझ सकते हैं इसलिए उन्हें अभी टालना ठीक रहेगा। कोई ऑफिस टूर का भी प्रोग्राम बन सकता है। शादीशुदा संबंध मधुर रहेंगे। मेहमानों का आगमन भी सुखद लगेगा। मानसिक रूप से आप खुश महसूस करेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

कुंभ

          घर में किसी प्यारे रिश्तेदार का आना होगा। प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए कुछ योजना बनेगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी के साथ भी बेकार की बातों में न उलझें। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है।परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल की कमी से घर का माहौल अस्त-व्यस्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक – 2

मीन

            विद्यार्थी पढ़ाई और करियर से जुड़ी गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी भी काम को करने से पहले उसके अच्छे और बुरे पहलुओं पर विचार जरूर करें। व्यापार में मौजूदा काम अच्छे से चलते रहेंगे। नौकरी करने वाले लोग ज्यादा काम की वजह से बहुत व्यस्त रहेंगे। शादीशुदा जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखने से शांति भरा माहौल रहेगा। पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक – 6

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments