आज जन्म लिए बालक का फल… आज जन्म लिया बालक जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, उत्तमवृत्ति वाला, योगी-भोगी, वक्ता-अधिवक्ता, बाडी मेकर, सम्पत्तिवान होगा।
मेष राशि :- स्त्री-वर्ग से भोग-एश्वर्य की प्राप्ति किन्तु व्यवसायिक तनाव तथा क्लेश प्राप्त होगा।
वृष राशि :- धन और समय की सुरक्षा करें, योजनायें फलीभूत हों तथा सामाजिक सम्मान अवश्य ही मिलेगा।
मिथुन राशि :- अनुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े कार्य बनेंगे, कार्य कुशलता से संतोष अवश्य ही होगा।
कर्क राशि :- धन लाभ, बिगड़े कार्य बनने के योग, कार्य कुशलता पर ध्यान दें, समय पर कार्य करें।
सिंह राशि :- विशेष कार्य स्थगित रखें, लेनदेन के मामले में सतर्कता रखें तथा कार्य बनेंगे।
कन्या राशि :- धन हानि, मानसिक व्यग्रता से बचें तथा भोग-एश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्य सम्पन्न करें।
तुला राशि :- मन उद्विघ्नता से परेशानी बनेगी, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे, सतर्कता से कार्य अवश्य करें।
वृश्चिक राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, विशेष कार्य से हानि हो सकती है, समय का ध्यान अवश्य रखें।
धनु राशि :- विभ्रम, उपद्रव से बचें, विशेष कार्य में हानि हो सकती है, समय का ध्यान अवश्य ही रखें।
मकर राशि :- धन का व्यय, असमर्थता का वातावरण रहेगा तथा इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे।
कुंभ राशि :- कार्ययोजना फलीभूत होंगे, सफलता के साधन जुटायें, मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
मीन राशि :- स्त्री-वर्ग से सुख, हर्ष मिलेगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, समय का लाभ अवश्य ही लें।



