HomeNationalलालू के लाल तेज प्रताप को मिली वाई प्लस सुरक्षा

लालू के लाल तेज प्रताप को मिली वाई प्लस सुरक्षा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाय प्लस की सुरक्षा देने के आदेश जारी किए है। तेज प्रताप की सुरक्षा व्यवस्था अब सीआरपीएफ संभालेगी। लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी पार्टी बनाई है। बिहार चुनाव में तेज प्रताप महुआ सीट से उम्मीदवार हैं।वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवान संभालते हैं। इस सुरक्षा के तहत पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं। इसमें पुलिस के पांच स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं। वहीं, छह पीएसओ तीन शिफ्ट में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने तेज प्रताप यादव की सिक्योरिटी को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। एक बयान में तेज प्रताप ने यहां तक कहा था कि बिहार के हालात ऐसे हैं कि कब कहां हमला हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की थी। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने हाल ही में कहा था कि चुनाव के बाद उनकी पार्टी एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। उनकी पार्टी राज्य में 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments