HomePunjabसंत समागम में जा रही साध संगत के लिए लगाया लंगर ।

संत समागम में जा रही साध संगत के लिए लगाया लंगर ।


मंडी गोबिंदगढ़ ( जगदीश अरोड़ा /जगप्रीत सिंह महाजन) सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में निरंकारी मिशन का 78वाँ वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल , समालखा ( हरियाणा ) में आयोजित किया जा रहा है ।

समागम में जाने वाले संतों के लिए हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी निरंकारी मिशन की ब्रांच मंडी गोबिंदगढ़ की और से जम्मू कश्मीर, अमृतसर, कपूरथला, पठनकोट, होशियारपुर, जालंधर, फ़िरोज़पुर, मुकरियाँ के इलावा कई जगहों से आ रही संतों से भरी बसों के लिए लंगर व् चाय पानी का इंतज़ाम किया गया ।

ब्रांच मंडी गोबिंदगढ़ के संयोजक डॉ हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह लंगर पिछले 35 वर्षों से लगातार होता आ रहा है इस वर्ष भी मंगलवार से शुक्रवार दिन रात चलता रहेगा जिस में हज़ारों की गिनती में निरंकारी संत यहाँ निरंकारी भवन में रुक कर लंगर चाय पानी ग्रहण कर आगे अपनी मंज़िल की और बढ़ेंगे ।

उन्होंने बताया कि समालखा में जहां यह वार्षिक संत समागम हो रहा है वो 650 एकड़ में फैला हुआ है और देश विदेशों से निरंकारी भक्त इस समागम का हिस्सा बनने के लिए आ रहे है । 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments