HomeNationalबजट सत्र : लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास

बजट सत्र : लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के जोरदार हंगामें के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया है। इसके बाद ही लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना था। पीएम मोदी के जवाब के लिए 4 फरवरी को शाम 5 बजे का समय तय था, लेकिन विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते पीएम मोदी का संबोधन नहीं हो सका था।

इसके बाद संभावनाएं जताई गईं थीं कि गुरुवार को पीएम मोदी चर्चा का जवाब दे सकते हैं। बहरहाल इन तमाम कयासों पर विराम लग चुका है और पीएम मोदी के संबोधन के बिना ही विपक्ष द्वारा किए जा रहे जोरदार हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव को लोकसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए लिया और ध्वनिमत से सदन ने इसे पारित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments