HomeSportअब पहाड़ी पर आलीशान घर बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

अब पहाड़ी पर आलीशान घर बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब रांची की पहाड़ियों पर एक आलीशान घर बनाएंगे। ये घर एक पहाड़ी पर बनेगा। इसी कारण प्रशंसक इसे दूर से ही देख सकेंगे। धोनी शांत स्वभाव के हैं और माना जा रहा है कि दो और घर होने के बाद भी इसी कारण इस घर को वह बना रहे हैं ताकि शहर की भीड़भाड़ से दूर रहें। ऐसे में उनका ये घर भी आधुनिकता और सादगी का संतुलित उदाहरण रहेगा। वहीं प्रशंसक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि ये घर बनने के बाद कैसा दिखेगा। धोनी के पास पहले से दो बंगले हैं। पहला हरमू में है जो उनका पुराना ठिकाना रहा है। वहीं दूसरा सिमरिया में स्थित है जहां वे फिलहाल परिवार के साथ रहते हैं। अब तीसरा बंगला शैंपू फार्म हाउस में पहाड़ी इलाके में बन रहा है। यह बंगला 1 एकड़ से अधिक की जमीन पर बन रहा है। इसे प्रशासन से मंजूरी मिल गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मूल रूप से चार मंजिला घर होगा।

कुल 2210 वर्गफुट बिल्ट-अप एरिया के साथ यह बंगला आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं से भरा होगा। इसमें में बड़ा सा हॉल होगा और साथ ही मल्टी-कार गैरेज जहां कई कारें रखी जा सकेंगी। हर यूनिट में चार-चार बड़े कमरे होंगे जिससे ये बेहद आलीशान रहेगा। पहाड़ी पर होने से महेंद्र सिंह धोनी का यह बंगला प्रकृति के करीब होगा। इसका निर्माण जल्द शुरू होने वाला है।बंगले के करीब ही सीआरपीएफ कैंप होने से सुरक्षा भी मजबूत रहेगी। निर्माण के बाद यह बंगला आसमान छूता दिखेगा, क्योंकि मुख्य सड़क नीचे है। इसी कारण धोनी के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। धोनी इसी बंगले में परिवार के साथ शांति से समय बिताएंगे। इसी कारण प्रशंसकों को उनका इंतजार है। प्रशंसकों को अब बात का इंतजार है कि पहाड़ी पर उभरता यह बंग्ला कैसा दिखेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments