HomeNationalमूसलाधार बारिश में मकान ढहने से माँ बेटे की मौत

मूसलाधार बारिश में मकान ढहने से माँ बेटे की मौत

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भारी बारिश में एक मकान गिर जाने से एक महिला और उसके बेटे की मलबे में दब कर मौत हो गयी। घटना में घायल हुये दो अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया की बीते चौबीस घंटो से जारी मूसलाधार बारिश में यहां तड़के सिजहरी गाँव में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिसमे घर में सौ रहे बिंद्रावन 46 उसकी पत्नी जसोदा देवी 44 बेटा प्रांशु 13 और उनका छोटा बेटा ज्ञान सिंह 12 मलबे में दब गए। घटना की जानकारी होते ही मुख्यालय से पहुंचे पुलिस और प्रशासनिकअधिकारियों की टीम ने भारी बारिश के बीच ग्रामीणों के साथ रेशक्यू करके सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की हादसे में जसोदा देवी और उसके बेटे प्रांशु की मोके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पिता बिंद्रावन और दूसरे बेटे ज्ञान सिंह को सघन चिकित्सा इकाई में रखकर इलाज किया जा रहा है डॉक्टरो ने उनकी हालत गंभीर किन्तु खतरे से बाहर बताई है। इस घटना से इलाके में खासी सनसनी है मृतक महिला के परिवार को मदद के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियो से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। साथ ही सिजहरी समेत आसपास के आधा दर्जन गाँबो के कच्चे मकान वाले ग्रामीणों को उनके घर से हटा कर सुरक्षित स्थान पर भेजनें का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments