HomeHealth & Fitnessताकतवर टॉनिक और स्वास्थ्य का दोस्त है मुनक्का

ताकतवर टॉनिक और स्वास्थ्य का दोस्त है मुनक्का

Health News : आयुर्वेद ऐसे प्राकृतिक उपायों का खजाना है, जो शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखते हैं। उन्हीं में से एक है मुनक्का। आयुर्वेद में मुनक्का को शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। आयुर्वेद में इसे द्राक्षा कहा गया है और इसके गुण शीतल, मधुर और रसायनात्मक माने गए हैं। आचार्य चरक ने इसे बलवर्धक और रक्तवर्धक बताया है, जो शरीर के सभी ऊतकों को पोषण प्रदान करता है। मुनक्का का सेवन सूखी खांसी, मुंह सूखना, थकान और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी है। इसमें प्राकृतिक रूप से आयरन, कॉपर और शुगर का संतुलन मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है और खून की कमी दूर करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन 4 से 5 मुनक्का गुनगुने दूध या पानी में भिगोकर खाने से एनीमिया में फायदा मिलता है। यह रक्त शुद्धि में भी मदद करता है, जिससे थकान और चक्कर आने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है। मुनक्का प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर भी है। यह तुरंत शरीर को ग्लूकोज प्रदान करता है, ताकत बढ़ाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है।पढ़ाई, दिमागी काम या शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है, वहीं खेलकूद में भाग लेने वालों को वर्कआउट से पहले एनर्जी के लिए लाभ पहुंचाता है। फेफड़ों और श्वसन तंत्र के लिए भी मुनक्का लाभकारी है। यह फेफड़ों के सूखेपन को कम करता है और शुष्क खांसी में राहत देता है।बलगम को मुलायम कर आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है, खासकर गर्मियों में होने वाली ड्राई कफ में। नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मुनक्का सात्विक माना जाता है और यह तनाव, चिड़चिड़ापन और ओवरथिंकिंग में राहत देता है। अनिद्रा की समस्या वाले लोग रात में मुनक्का पानी में उबालकर पी सकते हैं।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स याददाश्त और एकाग्रता सुधारने में मदद करते हैं। इसके अलावा, मुनक्का हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। पाचन तंत्र पर भी असर करता है और कब्ज या एसिडिटी में राहत देता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि 4 से 8 मुनक्का रात भर भिगोकर सुबह सेवन करना लाभकारी है। गर्मियों में पानी और सर्दियों में दूध के साथ इसका सेवन करें, लेकिन चाय या गर्म चीजों के साथ नहीं। मुनक्का वात-पित्त दोष को शांत करता है और शरीर के सूखेपन को कम करता है। नियमित मात्रा में मुनक्का का सेवन थकान, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा और ताकत प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments