HomeNationalएक बार फिर दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों...

एक बार फिर दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने के मूड में दिखाई दे रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों की बात करें तो यहां फिलहाल बारिश नहीं होने वाली है। वहीं अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री पारा बढ़ सकता है।ऐसे में दिल्ली वासियों को एडवांस वाली गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा तापमान रह सकता है। इसके अलावा हवा की गति कम होने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसी बीच मौसम विभाग ने 9 राज्यों में आंधी और पानी की चेतावनी जारी कर दी है।

इसके अलावा पहाड़ों में भी अभी बर्फबारी का दौर खत्म होने वाला नहीं है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेशमें भी बारिश का अनुमान नहीं है।अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। वहीं धूप और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़. अयोध्या, लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर में तापमान में बढऩे की पूरी उम्मीद है।मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 11 मार्च को पूर्णिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और खगडिय़ा में बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम साफ रहेगा।

मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं राजस्थान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र, सिककिम, ओडिशा, झारखंड. बिहार और पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी मौसम बिगड़ कता है। कांगड़ा. चंबा, शिमला और मानली में 7 मार्च तक बारिश हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट – मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। उत्तराखंड, हिमाचल और जममू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। रूद्र प्रयाग, चमोली, नैनीताल औरउत्तरकाशी में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश का अनुमान नहीं लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments