HomeNationalऑनलाइन गेम की लत ने लील ली तीन सगी बहनों की जिंदगियां

ऑनलाइन गेम की लत ने लील ली तीन सगी बहनों की जिंदगियां

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के टीला मोड़ इलाके में स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती पुलिस जांच में इस सामूहिक आत्महत्या की वजह ऑनलाइन कोरियन गेम की लत बताई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार, मृतक बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन गेमिंग एप की लत लग गई थी। परिजन उन्हें लगातार मोबाइल पर गेम खेलने से मना कर रहे थे, जिससे तीनों बहनें नाराज रहती थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी नाराजगी और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक फैसला लिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।

मोबाइल और हाथ से लिखे नोट जांच में – पुलिस ने तीनों बहनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। साथ ही घर से हाथ से लिखे कुछ कागजात भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल डेटा और नोट्स की फोरेंसिक जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

सोसायटी के लोग दहशत में – बुधवार सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो पूरी सोसायटी दहल उठी। बिल्डिंग के नीचे तीनों बहनों के शव देखकर परिजन और पड़ोसी सदमे में आ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिवार की पृष्ठभूमि – मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। तीनों की उम्र में दो-दो साल का अंतर था। पिता चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और परिवार पिछले तीन वर्षों से गाजियाबाद में रह रहा था। बताया गया है कि कोरोना काल के बाद तीनों बहनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी, जिसके बाद उनकी ऑनलाइन गेमिंग में रुचि बढ़ती चली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments