HomeNationalराज्यसभा में और घटेगी विपक्ष की ताकत : 75 सीटों पर चुनाव,...

राज्यसभा में और घटेगी विपक्ष की ताकत : 75 सीटों पर चुनाव, अधिकांश में एनडीए

नई दिल्ली । नए वर्ष में राज्यसभा की 75 सीटें रिक्त हो रही हैं। जिन पर चुनाव के बाद जहां सत्ता पक्ष की ताकत बढ़ेगी, वहीं विपक्ष की ताकत और घट जाएगी। वर्तमान में राज्यसभा में एनडीए की 129 सीटें हैं, जबकि विपक्षी दलों के 78 सांसद हैं। हाल ही में बिहार सहित अन्य राज्यों में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद हो रहे चुनाव में अधिकांश सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय है।

इससे लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी एनडीए ताकतवर बनकर उभरेगी। अगले वर्ष बिहार, उत्तरप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल औऱ तमिलनाडु के साथ कई पूर्वोत्तर के राज्यों की सीटें भी खाली होने वाली हैं। इनमें से कई राज्यों में एनडीए का पलड़ा भारी है।

इनका कार्यकाल खत्म – अगले वर्ष 2026 में जिन दिग्गज नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, दिग्वजिय सिंह, शरद पवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments