HomeNationalहम सभी का राष्ट्र प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा लोकतंत्र को सशक्त व मजबूत बनाता...

हम सभी का राष्ट्र प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा लोकतंत्र को सशक्त व मजबूत बनाता है: सीएम योगी

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हों। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर पोस्ट में कहा कि प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि हम सभी का राष्ट्र प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण हमारे लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाता है।

अपने अमर सेनानियों को स्मरण करने के साथ, संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हों। जय हिंद! सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में एक पत्र साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा है।उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments