HomeSportपांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय और T20 सीरीज शायद ही खेल पायें

पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय और T20 सीरीज शायद ही खेल पायें

मुम्बई । ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के करण 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज में शायद ही खेल पायें। पांड्या एशिया कप के सुपर फोर मैच के दौरान ही चोटिल हो गये थे। इसी कारण वह एशिया कप का फाइनल भी नहीं खेल पाये थे। उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले फिट होने की कम ही संभावना है। ऐसे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है।सुपर 4 के अंतिम मैच में वह श्रीलंका के खिलाफ केवल एक ओवर ही फेंक सके थे और इसके बाद मैदान से बाहर चले गए थे। पांड्या को क्वाड्रिसेप्स इंजरी है।

ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें चार सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है। ये चार सप्ताह अक्टूबर के अंति में पूरे होंगे। इस तरह 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज और फिर 29 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होनी है। जिस तरह की चोट हार्दिक को लगी है। उससे एक बात तो साफ है कि वह कम से कम वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अगर वह फिट हो गए तो टी20 सीरीज में ही खेल सकते हैं हालांकि टीम प्रबंधन फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले उन्हें जबरन उतारकर शायद ही कोई जोखिम लेना चाहेगा। पांड्या के एशिया कप 2025 के फाइनल में नहीं खेलने से संयोजन बदलना पड़ा था। पांड्या गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग कौशल के लिए जाने जाता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments