लखनऊ। यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम करीब तय माना जा रहा है। इस दौरान सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य प्रस्तावक बने। बता दें कि दोपहर में 12 बजे से ही लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, ओपी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे गए।
वहीं, थोड़ी देर बाद विनोद तावड़े, पीयूष गोयल, पंकज चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यालय पहुंचे।सूत्रों के अनुसार, भाजपा इन्हें प्रदेश में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। उनके चेहरे पर दांव लगाने का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पीडीए के दांव को कमजोर करने की कोशिश भी मानी जा रही है। पंकज कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। यूं तो पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी चेहरे हैं पर पंकज पर दांव नई ऊर्जा और सोच ला सकती है।



