नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर अपना सबसे लंबा भाषण (104 मिनट) देने के बाद जब वह जनता से मिल रहे थे, तब एक खास घटना हुई जिसने उन्हें भावुक कर दिया। भीड़ में से एक व्यक्ति ने उन्हें एक तस्वीर दी, जिसमें वह अपनी माँ के पैर धोते हुए दिखाई दे रहे थे। जैसे ही पीएम मोदी की नजर इस तस्वीर पर पड़ी, उनके कदम रुक गए और उन्होंने तुरंत उस तस्वीर को अपने हाथों में ले लिया।यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले गुजरात दौरे के दौरान भी एक युवक ने उनकी और उनकी माँ की तस्वीर लिए हुए था।
उस समय भी पीएम मोदी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर गाड़ी रुकवाई और उस तस्वीर पर ऑटोग्राफ दिया था, जिससे युवक और वहां मौजूद बाकी लोग भावुक हो गए थे।लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की कुछ मुख्य बातें: उन्होंने स्वदेशी फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम की बात की। पीएम मोदी ने उन देशों को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी जो आर्थिक रूप से ब्लैकमेल करते हैं, जैसे कि अमेरिका। उन्होंने समुद्र के भीतर तेल के भंडार खोजने के लिए एक डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने की घोषणा की। भारत को क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेशनल क्रिटिकल मिशन लांच किया गया है, जिसके तहत 1200 से अधिक जगहों पर खोज का काम चल रहा है।



