नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के रणनीतिक सहयोगी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर देकर बताया है कि नए साल पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से शुभकामनाएं साझा की हैं। भारत-इजरायल के बीच इसतरह के रिश्ते हैं कि दोनों नेताओं के बीच इस तरह की बातचीत होती है लेकिन इस वक्त ये चर्चा में इसलिए है क्योंकि ईरान में सड़कों पर बवाल मचा है।पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी है कि उन्होंने अपने दोस्त नेतन्याहू से फोन पर बात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने लिखा है कि बातचीत के दौरान हमने आने वाले वर्ष में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इजरायली पीएम से प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत वहां तटस्थ देश है, जो ईरान और इजरायल दोनों से ही अच्छे रिश्ते रखता है। जब पूरी दुनिया की वैश्विक राजनीति में हालात डांवाडोल हैं, इसके बाद दोनों देशों के बीच हुई बातचीत अहम साबित हो सकती है। वहीं ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं। यहां उनकी भारत के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी।
इससे ठीक पहले इजरायली पीएम से प्रधानमंत्री की वार्ता के अहम मायने हैं। ईरान में पिछले एक हफ्ते से हंगामा मचा हुआ है। मंहगाई और बेरोजगारी के कारण लोग सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों की मौत भी हुई है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ये हिंसा बढ़ी, तब वे ईरान में हस्तक्षेप कर सकते है। चूंकि ईरान-इजरायल के बीच हुए युद्ध में उन्होंने सीधा ईरान पर बम बरसा दिए थे, इसके बाद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ट्रंप ईरान के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं।



