नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शुरू करने वाले हैं। इन योजनाओं की कुल लागत 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं की पढ़ाई, स्किल ट्रेनिंग (कौशल विकास) और रोजगार के मौके बढ़ेंगे।पीएम मोदी प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) नाम की नई योजना लॉन्च करेंगे।
इसके तहत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई कॉलेज आधुनिक बनाए जाएंगे। इसमें 200 आईटीआई हब होंगे और 800 आईटीआई उनसे जुड़े रहेंगे।हर हब में नई तकनीक, डिजिटल लर्निंग, इनोवेशन सेंटर, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स और प्लेसमेंट सर्विस होगी। इसे वल्र्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक भी सहयोग देंगे। पहली कड़ी में बिहार के पटना और दरभंगा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।



