नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।



