HomeNationalदिल्ली स्थित पंजाब भवन में लगाई गईं 20 प्रसिद्ध लेखकों और विद्धानों...

दिल्ली स्थित पंजाब भवन में लगाई गईं 20 प्रसिद्ध लेखकों और विद्धानों की तस्वीरें  

चंडीगढ़/नई दिल्ली : भाषा विभाग पंजाब द्वारा पिछले साल से दिल्ली स्थित पंजाब भवन में पंजाबी के प्रसिद्ध लेखकों और विद्धानों की तस्वीरें स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया था। अब तक पहले लगाई गई लगभग 40 तस्वीरों के बाद आज 20 और स्वर्गीय लेखकों तथा विद्वानों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिनमें प्रिंसिपल तेजा सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह सीतल, डॉ. दीवान सिंह कालेपानी, प्रिंसिपल सुजान सिंह, स. जसवंत सिंह कंवल, स. नानक सिंह, डॉ. हरभजन सिंह, दलीप कौर टिवाणा, बलराज साहनी, बाबा बुद्ध सिंह, सुखवंत कौर मान, स. महिंदर सिंह सरना, जनाब दीपक जैतोई, महिंदर कौर गिल, राम सरूप अनखी, डॉ. रतन सिंह जग्गी, मोहनजीत, परमिंदरजीत और प्रो. अजमेर औलख शामिल हैं।

ये तस्वीरें पंजाब भवन के बी ब्लॉक के प्रवेश हॉल और ऊपरी मंजिलों के बरामदों में लगाई गई हैं। रजिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब भवन के कर्मचारियों द्वारा यह कार्य भाषा विभाग के डायरेक्टर स. जसवंत सिंह ज़फर और डिप्टी डायरेक्टर आलोक चावला की निगरानी में किया गया। इससे पहले विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर डॉ. एस करुणा राजू से मुलाकात करके पंजाब भवन में पंजाबियत को अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया था।  डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर आसिता शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में भाषा विभाग की स्थानीय लाइब्रेरी की मरम्मत का कार्य पूरा कराकर इसे यहां आने और ठहरने वाली व्यक्तित्वों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments