HomeNational देशवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,पीएम मोदी ने दीं नव वर्ष की...

 देशवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,पीएम मोदी ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। नववर्ष पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत देशभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों ने खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, नया साल सकारात्मक बदलावों के साथ आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने कामों में सफलता और जीवन में संतुष्टि की कामना करते हुए समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना भी की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नववर्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।

खरगे ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने को साझा संकल्प बताया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने नववर्ष को उन सभी ‘पीडीए प्रहरी’को समर्पित किया, जो लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ नए साल की शुभकामनाएं दीं। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नए साल का संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग एकजुट होकर बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं और आने वाला साल सामूहिक प्रगति का वर्ष होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments