HomeNationalPM मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति, राहुल और खडग़े सहित कई दिग्गजों...

PM मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति, राहुल और खडग़े सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। उनकी अच्छी सेहत और दीर्घायू होने की पूरा देश कामना कर रहा है। देश-दुनिया से बधाइयों का तांता लगा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और न्यूजीलैंड के पीएम ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी 75वें जन्मदिन पर देशभर में उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई हैं। वहीं केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी नीत राज्य सरकारें मिलकर इस खास मौके पर कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई देते हुए पोस्ट में कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर ने अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो इतिहास की दिशा तय कर देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा मेरा पहला अनुभव भी ऐसा ही था। झाँसी में उनके भाषण में मैंने भविष्य के नेतृत्व की चमक देखी थी।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया आभार – इससे पहले पीएम मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार राष्ट्रपति जी। 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम सशक्त, समर्थ और स्वावलंबी भारतवर्ष के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस दिशा में आपके विजन और विचार हमारे लिए बहुत प्रेरणादायी हैं। उपराष्ट्रपति को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपके शुभकामना संदेश के लिए धन्यवाद, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन. आपकी शुभकामनाएं राष्ट्र की सेवा के लिए मेरे संकल्प को और मजबूत करती हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘एक्स’ पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments