HomeNationalविमान हादसे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने जताया दुख,सीएम फडणवीस...

विमान हादसे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने जताया दुख,सीएम फडणवीस से ली जानकारी

मुंबई। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अजित पवार 66 साल के थे। उनके निधन से महाराष्ट्र समेत देश भर में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह पौने नौ बजे ये हादसा हुआ। विमान में अजित पवार समेत 5 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। प्लेन जब बारामती में लैंड कर रहा था उसी दौरान पहाड़ी पर ये घटना घटी। हादसे की जगह से भयावह विजुअल्स सामने आए हैं, जिसमें चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आ रहा है। विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। प्लेन क्रैश के बाद के विजुल्स में देखा जा सकता है कि प्लेन के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आ रहा था। जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कहा जा रहा है कि लो विजिबिलिटी के कारण ये घटना घटी। हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटना के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया। उधर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस हादसे की जानकारी फोन पर ली और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments