HomeNationalप्रधानमंत्री मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम 5 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के संबोधन को लेकर अभी तक आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आ सका, लेकिन उम्मीद जाहिर की जा रही कि वे ‘डबल गिफ्ट’ से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं, जिसके बाद कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के जरिए इस बदलाव का संदेश देशवासियों तक पहुंचा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को जब पीएम मोदी ने लालकिले से अपने भाषण में कहा था कि यह दिवाली देशवासियों के लिए ‘डबल गिफ्ट’ वाली होगी, तो इसी बयान को केंद्र में रखकर आज के संबोधन को देखा जा रहा है और लोगों में काफी उत्सुकता है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई अहम मौकों पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। वैसे भी आज का संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जबकि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और जनता सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments