HomePunjabप्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से...

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश

चंडीगढ़ : पंजाब में निवेश के लिए बने प्रो-इंडस्ट्री माहौल पर विश्व स्तर पर बढ़ते भरोसे को और मजबूत करते हुए यू.के. आधारित कंपनी “3 एसोसिएट्स” ने प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट के तहत राज्य में 1,407 करोड़ रुपए के बड़े निवेश की घोषणा की है।यह बड़ा निवेश घोषणा पंजाब के उद्योग और व्यापार मंत्री  संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में की गई लगातार निवेशक संपर्क अभियानों और नीतिगत सुधारों का नतीजा है, जिन्होंने पंजाब को निवेश के लिए एक पसंदीदा मंजिल के रूप में उभारा है। इस निवेश की घोषणा “3 एसोसिएट्स” के सीईओ  जसदेव सग्गर द्वारा प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित एक उच्च स्तरीय सत्र “अनलॉकिंग ऑपर्च्युनिटीज अंडर सी.ई.टी.ए.: स्ट्रेंथनिंग यूके-पंजाब ट्रेड इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप्स” के दौरान की गई।

इस मौके उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे। प्रस्तावित प्रोजेक्ट, जिसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (जीडीवी) 4,700 करोड़ रुपए है, से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है और इससे ज्ञान-आधारित तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में पंजाब का नेतृत्व और मजबूत होगा।इस मौके पर बोलते हुए उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने “3 एसोसिएट्स” की लीडरशिप का धन्यवाद किया कि उन्होंने पंजाब पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार निवेशकों को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रो-एक्टिव गवर्नेंस, नीतिगत स्थिरता तथा निवेशक सहायता प्रणालियों के माध्यम से निवेश को उत्साहित किया जा रहा है।

अरोड़ा ने बताया कि प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट कई महीनों से चल रही विश्व स्तरीय पहुंच अभियानों, औद्योगिक नेताओं से रणनीतिक मुलाकातों और निवेश इरादों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए किए लगातार प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की प्रगतिशील उद्योग नीतियां, कारोबार करने की प्रक्रिया में सुधार, मजबूत बुनियादी ढांचा और हुनरमंद मानव संसाधन राज्य में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने भी उद्योग मंत्री द्वारा पिछले कई महीनों में ऐतिहासिक निवेश खींचने के लिए की गई लगातार कोशिशों की सराहना की और कहा कि इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक नया दृष्टिकोण सामने आ रहा है। उन्होंने खाद्य प्रोसेसिंग और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी संभावनाओं पर जोर देते हुए यूके की आधुनिक शिक्षा संस्थाओं जैसे कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड के साथ अकादमिक साझेदारी बनाने की पेशकश की।

पंजाब की खासियतों के बारे में बात करते हुए जसदेव सग्गर ने कहा कि राज्य की युवा और गतिशील आबादी, मजबूत संस्थागत ढांचा और प्रगतिशील नीतिगत माहौल कंपनी के पंजाब में निवेश करने के फैसले के लिए महत्वपूर्ण कारक रहे हैं। उन्होंने पंजाब को लंबे समय के विकास और नवीनता-आधारित तरक्की के लिए एक उम्मीदभरी मंजिल करार दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (तकनीकी शिक्षा) तेजवीर सिंह ने राज्य की प्रगतिशील सोच वाली उद्योग नीति और मोहाली सहित आसपास के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा संस्थाओं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और ज्ञान-आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए मौजूद रणनीतिक फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यूके की डिप्टी हाई कमिश्नर मिस अल्बा समेरिग्लियो ने कहा कि पंजाब–यूके भागीदारी साझी महत्वाकांक्षाओं और आपसी भरोसे पर आधारित लंबे समय की यात्रा है। उन्होंने बताया कि भारत–यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे और निवेश तथा सहयोग के लिए नए मौके खुलेंगे।यूके के डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड से श्री हरजिंदर कंग ने हितधारकों को भारत और यूके के बीच साझी खुशहाली के लिए उभर रहे मौकों का लाभ लेने की अपील की। पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की वाइस-चेयरपर्सन मिस सीमा बंसल भी इस सत्र के दौरान मौजूद थी। यह ताजा निवेश घोषणा उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के लगातार प्रयासों से हासिल की गई बड़ी औद्योगिक वचनबद्धताओं की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट को राज्य की आर्थिक तब्दीली की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बनाने की दिशा में मजबूती मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments