HomeNationalलोहड़ी के अवसर पर पंजाब लोक भवन पारंपरिक पंजाबी रंग में रंगा

लोहड़ी के अवसर पर पंजाब लोक भवन पारंपरिक पंजाबी रंग में रंगा

चंडीगढ़ : पंजाब लोक भवन में आज शाम लोहड़ी का पर्व पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य समारोह की मेजबानी पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक,  गुलाब चंद कटारिया द्वारा की गई। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण, पंजाब के केबिनेट मंत्री  अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और संजीव अरोड़ा, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक मित्तल और सतनाम सिंह संधू, चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव  एच. राजेश प्रसाद सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल महोदय ने इस पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं, सामुदायिक बंधनों को मजबूत करते हैं और हमारे सभ्यतागत मूल्यों को संरक्षित करने में सहायक होते हैं।उत्सव के दौरान पंजाबी लोक नायक दुल्ला भट्टी (राय अब्दुल्ला खान भट्टी) की वीरता की गाथा को भी बड़े ही सम्मान के साथ याद किया गया।

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोहड़ी से संबंधित लोक नृत्यों और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। पंजाब लोक भवन के लॉन को एक पारंपरिक विरासत गांव (हेरिटेज विलेज) के रूप में सजाया गया था, जो उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना रहा था।समारोह के समापन पर गणमान्य व्यक्तियों और अतिथियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों की शांति, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments