HomePunjabपंजाब पुलिस द्वारा 725 ग्राम हेरोइन सहित 27 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस द्वारा 725 ग्राम हेरोइन सहित 27 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 287वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 178 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 25 एफआईआर दर्ज कर 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 287 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,209 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 725 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम तथा 75 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।इस ऑपरेशन के दौरान 36 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 500 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 80 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 178 छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 186 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की गई है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ भाग के अंतर्गत 15 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments