HomePunjabपंजाब पुलिस द्वारा 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 3.1 किलोग्राम अफीम समेत 47 नशा...

पंजाब पुलिस द्वारा 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 3.1 किलोग्राम अफीम समेत 47 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए शुरू की गई बड़ी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” लगातार 216वें दिन भी जारी रही। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में 328 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 45 एफआईआर दर्ज कर 47 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार 216 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल तस्करों की संख्या बढक़र 31,684 हो गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 3.1 किलोग्राम अफीम, 25 किलोग्राम भूकी, 1584 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल तथा 3250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि सभी पुलिस आयुक्त, उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करें। इस मिशन की निरंतर निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।इस व्यापक ऑपरेशन के दौरान 67 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 120 से अधिक टीमें ने राज्य भर में 328 छापे मारे तथा 351 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति एनफ़ोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेनशन (ई डी पी) लागू की है। इसके तहत आज पुलिस ने डी-एडिक्शन हिस्से के रूप में 14 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments