HomePunjab पंजाब पुलिस द्वारा 3.6 किलोग्राम हेरोइन सहित 78 नशा तस्कर काबू

 पंजाब पुलिस द्वारा 3.6 किलोग्राम हेरोइन सहित 78 नशा तस्कर काबू

 चंडीगढ़ : राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 206वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 343 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे राज्य में 54 एफआईआर दर्ज कर 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 206 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,677 हो गई है। इन छापों के नतीजे स्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.25 किलोग्राम गांजा, 20 किलोग्राम भूक्की तथा 624 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल बरामद किए गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं।
पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।इस ऑपरेशन के दौरान 64 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 343 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 367 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति -प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम – लागू की है। इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments