HomePunjabपंजाब पुलिस ने 647 स्थानों पर की छापेमारी, 245 काबू

पंजाब पुलिस ने 647 स्थानों पर की छापेमारी, 245 काबू

चंडीगढ़ : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ’ गैंगस्टरां ते वार’ के 33वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 647 टिकानों पर छापेमारी की। ज़िक्रयोग्य है कि ‘ गैंगस्टरां ते वार ’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक युद्ध है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। इस मुहिम के अंतर्गत एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के पूरे तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्यवाहियां कर रही है।

मुहिम के 33वें दिन, पुलिस टीमों ने 245 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 4 हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 10, 874 हो गई है।इसके इलावा 100 व्यक्तियों विरुद्ध एहतियाती कार्यवाही की गई है, जब कि 142 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 9 भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है। उन्होंने कहा कि लोग ज़रुरी अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर जानकारी दे सकते है और इस पर अपराध और अपराधिक गतिविधियों बारे सूह/ जानकारी भी सांझी की जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे विरुद्ध अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 358वें दिन भी जारी रखते आज 91 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 1.9 किलो हेरोइन, 200 ग्राम अफ़ीम, 1012 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 5870 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इस के साथ सिर्फ़ 358 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50, 811 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुर्नवास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments