HomeNationalपंजाब की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की बदली नुहार: मान सरकार के मुफ्त,...

पंजाब की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की बदली नुहार: मान सरकार के मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण इलाज से आम आदमी क्लीनिकों ने जीता लोगों का भरोसा

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने पंजाब की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में निर्णायक और जनोन्मुखी बदलाव किया है। इसके तहत आम आदमी क्लीनिक (एएसी) पूरे राज्य में आसान पहुंच और मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर उभरे हैं। पंजाब विकास आयोग (पीडीसी) द्वारा हाल ही में जारी स्टेट रिपोर्ट कार्ड इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे में मिसाली सुधार कर रही है। राज्य भर के 18,256 मरीजों से बातचीत के आधार पर तैयार किए गए मरीज फीडबैक स्टेट रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, 96 प्रतिशत मरीजों ने आम आदमी क्लीनिकों में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि पंजाब में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा अब पूरी तरह बदल चुकी है।

यह व्यवस्था अब कमियों और उपेक्षा की जगह भरोसेमंद, गुणवत्तापूर्ण और विश्वास-आधारित बन गई है, जहां नागरिकों को बिना किसी आर्थिक बोझ के समय पर चिकित्सा सहायता मिल रही है। जानकारी के अनुसार अब सभी मरीजों को आम आदमी क्लीनिकों में दवाइयां पूरी तरह मुफ्त मिल रही हैं। 92 प्रतिशत लोगों ने पुष्टि की कि उन्हें सभी आवश्यक दवाइयां यहां आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। 94 प्रतिशत मरीजों ने बताया कि उनके निर्धारित जांच परीक्षण भी क्लीनिकों में ही हुए, वह भी पूरी तरह मुफ्त। यह भगवंत मान सरकार की बुनियादी नीतिगत सोच में बदलाव का स्पष्ट प्रमाण है, जहां स्वास्थ्य सेवा को अधिकार माना गया है, न कि केवल उन अमीर लोगों की सुविधा, जो निजी अस्पतालों का खर्च उठा सकते हैं।

रिपोर्ट भगवंत मान सरकार द्वारा मरीजों के सम्मान और सुव्यवस्थित अनुभव पर दिए गए विशेष ध्यान को भी उजागर करती है। 99 प्रतिशत मरीजों ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक बेहद साफ-सुथरे हैं, 99 प्रतिशत ने पर्याप्त बैठने की व्यवस्था की पुष्टि की, 97 प्रतिशत ने पीने के साफ पानी की उपलब्धता बताई और 95 प्रतिशत ने कहा कि शौचालय साफ-सुथरे थे। यह दर्शाता है कि मौजूदा सरकार के लिए स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय और सम्मानजनक सार्वजनिक संस्थान बनाने का एक ईमानदार प्रयास है। जिला-वार आंकड़े इस बदलाव की समानता और व्यापकता को और स्पष्ट करते हैं। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, होशियारपुर और तरनतारन सहित कई जिलों में लगातार उच्च संतुष्टि स्तर दर्ज किए गए हैं। पार्टी का कहना है कि यह निरंतरता मजबूत शासन, नियमित निगरानी और पंजाब के हर हिस्से में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की राजनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की सफलता देश के बाकी हिस्सों के लिए एक मॉडल और मिसाल है। ऐसे समय में, जब बढ़ती चिकित्सा लागतें परिवारों को कर्ज के बोझ तले दबा रही हैं, पंजाब ने यह दिखाया है कि उच्च गुणवत्ता वाली, मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा राजनीतिक इच्छाशक्ति, पारदर्शी शासन और मरीज-प्रथम योजना के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रदान की जा सकती है।आम आदमी क्लीनिकों की पहल ने न केवल आम परिवारों पर वित्तीय बोझ कम किया है, बल्कि मोहल्ला स्तर पर स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा कर सेकेंडरी और टर्शियरी अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को भी कम किया है। यह आम आदमी पार्टी के वादों और पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवा क्रांति का प्रत्यक्ष प्रभाव है। अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत मान सरकार ने कहा कि वह पूरे पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों का विस्तार और सुदृढ़ीकरण जारी रखेगी, ताकि हर नागरिक को घर के पास समय पर, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान लोगों के लिए विश्वास और सम्मान का केंद्र बने रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments