HomeNationalआज बरसेंगे बादल: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

आज बरसेंगे बादल: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में शुक्रवार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है। बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।

हालांकि, गुरुवार को दिल्ली में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 सितंबर को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 सितंबर से अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली के साथ-साथ और भी कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है। उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई।

लोगों के घरों में पानी घुस गया और वह अपने आशियाने छोडऩे पर मजबूर हो गए। अब मौसम विभाग की ओर से आगे भी उत्तराखंड के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना है। 19 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पडऩे और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments