HomeNationalदेश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश,अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश,अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 12 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी राजस्थान में निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर की ओर बढऩे और गुजरात में अवसाद में बदलने की संभावना है।

इसके कारण आज यानी 7 सितंबर को गुजरात और राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 12 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। गोवा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली के शाहदरा, मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि शनिवार को पूर्वी, उत्तरी और मध्य दिल्ली सहित शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.9 डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम है। दिल्ली में शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल करने का प्रयास शनिवार भारी बारिश के कारण बाधित हुआ। अधिकारी ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 7-8 सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ जिलों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान है। 9 से 12 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। इस सप्ताह के शुरू में जम्मू संभाग में भारी बारिश के कारण राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क के ऊपर पहाडिय़ों से पत्थर गिरने से उधमपुर और बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों पर सड़क खराब हो गई थी। राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments