HomeSportरोहित और विराट की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही एकदिवसीय...

रोहित और विराट की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही एकदिवसीय में बनाएगी रिकार्ड

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेलते नजर आयेंगे। इस सीरीज में प्रशंसकों को विराट और रोहित को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा। अब 30 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय में उतरते ही रोहित और विराट की जोड़ी सबसे अधिक मैच खेलने का एक नया रिकार्ड अपने नाम करेगी।रोहित और विराट ने अभी तक 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। किसी जोड़ी के यह संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सबसे अधिक मैच हैं। रोहित और कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने भी इतने ही मैच खेले थे।

ऐसे में जब रोहित और विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला एकदिवसीय खेलने मैदान पर उतरेंगे तो वह तेंदुलकर और द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। रोहित-कोहली की जोड़ी इस मैच में उतरते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली जोड़ी बन जाएगी। सचिन और सौरव गांगुली की जोड़ी 341 मैचों में एकसाथ उतरी थी। वहीं सचिन और अजहर की जोड़ी 292 मैचों में उतरी। विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की जोड़ी 285 मैचों में उतरी।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय 30 नवंबर को रांची में जबकि दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर। वहीं तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में के एल राहुल की कप्तानी में उतरेगी। इसका कारण है कि नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की अकड़न के कारण इस सीरीज से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments