HomeNationalदिल्ली में धमाके के बाद माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई,...

दिल्ली में धमाके के बाद माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद, पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हुई और 24 घायल हुए थे। एहतियात के तौर पर, माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर, इसके आधार शिविर कटरा, और जम्मू शहर में सुरक्षा को कई गुना बढ़ा दिया गया है। वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा राज्य में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जहाँ पुलिस ने सीमाओं और सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है।दिल्ली से सटे हरियाणा राज्य में भी सोमवार शाम को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में जनता से शांत रहने की अपील करते हुए संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर 112 (आपातकालीन हेल्पलाइन) पर सूचित करने को कहा।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस राज्य सीमाओं, सभी सार्वजनिक परिवहन, पार्किंग क्षेत्रों, होटलों और धर्मशालाओं पर वाहनों की जांच कर रही है। सभी जिलाधिकारियों को दिल्ली से सटे जिलों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। बयान में कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। लाल किला विस्फोट की घटना को देखते हुए जम्मू क्षेत्र के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से कड़ा किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, जम्मू क्षेत्र के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैष्णो देवी गुफा मंदिर और कटरा में सुरक्षा उपायों को तुरंत मजबूत किया गया है। इसके साथ ही जम्मू शहर के अंदर और आस-पास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने रेलवे ट्रैक और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निगरानी बढ़ा दी है। डीआईजी जम्मू-कठुआ, शिव कुमार शर्मा ने सोमवार रात जम्मू शहर में सुरक्षा निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments