HomeNationalदर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

नासिक । महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जिसमें एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। इस टक्कर में दो अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार कार और मोटरसाइकिल दुर्घटना बुधवार देर रात डिंडोरी कस्बे के समीप की है।

पुलिस को रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे पाए गए। इस भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम और अन्य एजेंसियों ने राहत व बचाव कार्य शुरु कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments