HomeHaryanaशेफाली वर्मा का प्रदर्शन सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के...

शेफाली वर्मा का प्रदर्शन सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा से फोन पर बात कर महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने फ़ाइनल मुकाबले में उनके प्लेयर ऑफ द मैच रहने के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेफाली वर्मा का प्रदर्शन सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, और शेफाली जैसी बेटियों ने पूरी दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा और उनके परिवार को संत कबीर कुटीर आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को आपके प्रदर्शन पर गर्व है। आपने हरियाणा की बेटियों की शक्ति और प्रतिभा को दुनिया के सामने साबित किया है। उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से शेफाली वर्मा को ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए आने वाले समय में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments