HomeSportT20 में वापसी को तैयार हैं श्रेयस अय्यर, टीम में जगह...

T20 में वापसी को तैयार हैं श्रेयस अय्यर, टीम में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण

नई दिल्ली। 2023 के शुरुआत में चोटिल होने के बाद से श्रेयस अय्यर का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। कई बार फिट होकर टीम में लौटने के बावजूद वह तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। एक समय ऐसा भी आया जब वह न टेस्ट, न वनडे और न ही टी20 टीम का हिस्सा थे। हालांकि 2024 में विराट कोहली की अचानक चोट के कारण उन्हें वनडे टीम में मौका मिल गया, मगर टेस्ट और टी20 के दरवाजे अब भी पूरी तरह नहीं खुले। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर पहले ही साफ कर चुके हैं कि टेस्ट टीम में अय्यर की फिलहाल जगह नहीं बनती, लेकिन टी20 के लिए तस्वीर बदल सकती है।

आईपीएल से लेकर मुंबई टी20 लीग और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी तक अय्यर ने बल्ले और कप्तानी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के लिए 51 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके अय्यर 2023 के बाद से टीम से बाहर हैं, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए बड़ा संकेत है। 2025 आईपीएल में उन्होंने 604 रन बनाए, औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175 रहा। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक, 43 चौके और 39 छक्के जड़े। प्लेऑफ में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक अंदाज दिखाया। इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करते हुए खिताब भी जिताया और पहले ही मैच में गोवा के खिलाफ शतक ठोका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments