HomeNationalसिद्धरमैया ने खड़गे से की मुलाकात, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया...

सिद्धरमैया ने खड़गे से की मुलाकात, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज

नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच सीएम सिद्धरमैया ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सीएम सिद्धरमैया ने हालांकि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष खड़गे के साथ अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री एवं कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है। सीएम सिद्धरमैया ने दावा किया कि वह अपने पद पर बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट भी पेश करेंगे। उसके जवाब में शिवकुमार ने उन्हें ‘ऑल द बेस्ट’ कहा।

सिद्धरमैया ने खड़गे से मुलाकात के बाद कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि, इस दौरान हमने संगठन और बेंगलुरु महानगरपालिका समेत आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा की। सिद्धरमैया से जब सवाल किया कि क्या राज्य में सीएम बदलने को भी लेकर चर्चा हुई तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अटकलें हैं। इसे मीडिया ने ही बनाया है। सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने खड़गे से यह नहीं पूछा कि कर्नाटक के कुछ कांग्रेस विधायक उनसे दिल्ली में क्यों मिले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments