HomeNationalचांदी के भाव नए ​​​शिखर पर, सोना 1.38 लाख के पार

चांदी के भाव नए ​​​शिखर पर, सोना 1.38 लाख के पार

नई ‎दिल्ली । सोने और चांदी के वायदा कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन घरेलू वायदा बाजार में चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए, जबकि सोना भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के बेहद करीब कारोबार करता नजर आया। निवेशकों की मजबूत खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 181 रुपये की तेजी के साथ 1,38,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,37,885 रुपये था। इस समय सोना 516 रुपये की तेजी के साथ 1,38,401 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान सोने ने 1,38,469 रुपये का उच्च स्तर और 1,38,126 रुपये का निचला स्तर छुआ। इससे पहले मंगलवार को सोने ने 1,38,496 रुपये का अब तक का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था। वहीं चांदी के वायदा भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रेक्ट 1,347 रुपये की तेजी के साथ 2,21,000 रुपये प्रति किलो पर खुला।

पिछला बंद भाव 2,19,653 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी 3,318 रुपये की मजबूती के साथ 2,22,971 रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान चांदी ने 2,23,742 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। कॉमेक्स पर सोना 4,516 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई है। वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments